= डीएम से बोले रैन बसेरे में ठहरे लोग : साहब! अबकी इंतजाम बढ़िया भवा
= डीएम के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे एवं व्यवस्थाओं से युक्त मिला रैन बसेरा

लखीमपुर खीरी। बुधवार की देर शाम खीरी के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का सूरत- ए-हाल जाना। डीएम ने रैन बसेरों में अपनी गुजर-बसर कर रहे लोगों से मिल रही सुविधाओं के विषय में गहनता से पड़ताल की। डीएम ने मौजूद लोगों को कंबल वितरित कर उनका हाल खबर जाना। उन्होंने ईओ, नपाप लखीमपुर आर.आर. अंबेश को ठहरने वाले लोगों की ठीक से देखभाल एवं सरकार से मिलने वाली हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए। इंतजामों की पड़ताल के दौरान डीएम को रैन बसेरे में ठहरने वाले सभी लोगों के लिए पलंग, गद्दे, चद्दर, तकिया, रजाई एवं कंबल की व्यवस्था मिली। पूरे परिसर में चार हीटर क्रियाशील मिले। वही रैन बसेरे के बाहर अलाव भी जलता पाया गया। मौजूद लोगों ने डीएम के पूछने पर बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, फर्स्ट एड बॉक्स ( प्राथमिक चिकित्सा किट) सहित मच्छर से निजात दिलाने हेतु क्वायल की भी समुचित व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रैन बसेरे में शरण लिए लोगों से पूछा कि यह व्यवस्थाएं प्रतिदिन मिलती हैं या मेरे आने पर की गई। इस पर उन लोगों द्वारा एक स्वर में बताया गया इस बार शुरू से ही बेहतर व्यवस्थाएं दी गयी। वही कोई न कोई अफसर उनका हाल खबर लेने भी आ जाते हैं। एक व्यक्ति ने डीएम से कहा कि साहब! अबकी इंतजाम बढ़िया भवा। वही रेन बसेरा मैं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। बताते चलें कि जिले भर में 19 रैन बसेरे निराश्रित व्यक्तियों के आश्रय हेतु बनाए गए हैं। वही 180 पॉइंट पर अलाव जलाए जा रहे है आवश्यकतानुसार आगे भी पॉइंट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिलेभर में अब तक करीब 8000 निराश्रित असहाय लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *