पीलीभीत। शासन के मंशानुरूप प्रत्येक जनपद में ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ के अन्तर्गत स्थानीय ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की 03 दिवसीय प्रदर्शनी दिनांक 23.09.2022 से 25.09.2022 तक आयोजन कराया जाना है।
जनपद में प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10ः30 बजे दिनांक 23.09.2022 से 25.09.2022 तक गांधी स्टेडियम में किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में जनपद के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों एवं अन्य हस्तशिल्पियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी एवं साथ ही सांसद, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी प्रतिभाग किया जायेगा। उपायुक्त उद्योग द्वारा जनपद के सम्मानित उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों, व्यापारियों एवं अन्य समस्त आमजन मानस से अनुरोध किया गया है कि उक्त प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी कर योजना का लाभ उठायें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *