अखिलेश यादव ने जीआईसी मैदान में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
बिजनौर के बाद मोदी जी का जहाज़ लखीमपुर में भी नहीं उतर पाया है, भाजपा का मौसम बदलने वाला है – अखिलेश यादव

लखीमपुर-खीरी। आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी के जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनपद खीरी में अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा की खबर लगते ही उनको सुनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का जनसैलाब उमड़ा। आपको बता दें अखिलेश यादव अपने उड़न खटोले से पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरे। उसके बाद जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को जमानत मिलने को लेकर राज्य सरकार की निंदा करते हुए कहा कि वह सत्ता में आने पर यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधी और उसके संरक्षक जेल जाएं। यादव ने कहा कि जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेनी है, कानून को नहीं मानना है वे समाजवादी पार्टी को वोट न दें, जिन्हें गरीब पर अन्याय करना है वे समाजवादी पार्टी को वोट न दें। उन्होंने कहा कि इससे पहले जीआईसी मैदान पर हेलीपैड बन जाता था, लेकिन इस बार यहां का मैदान भरा होने के कारण हेलीपैड दूसरी जगह बनाया गया। जो हमारी लोकप्रियता बता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जमानत सभी सीटों पर जब्त होगी। गर्मी निकालने वालो के कार्यकर्ता ठंडे पड़ रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा विभाग के ग्यारह लाख पद खाली है, सपा सरकार बनने पर सभी पद भरे जाएंगे। सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी, किसानों की बिजली भी मुफ्त होगी। सपा के लोग जनता का दुख दर्द समझते हैं। जब बाबा जी ने 100 नंबर से 108 किया है, तब से पुलिस का कबाड़ा हुआ है। डबल इंजन की सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और लोगो का अपमान दोगुना हुआ है। गन्ने का भुगतान 15 दिनों में हो यह इंतजाम किया जाएगा। फार्मर क्रॉप्स फंड से होगा फसलों का भुगतान।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले और दूसरे चरण मे सीटों का शतक बना लिया है, लखीमपुर में साइकिल के अलावा कुछ नहीं चलने वाला। सपा आठो सीटों पर विजय हासिल करेगी, भाजपा का सफाया होना निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *