निघासन। सिंगहा में आग से झुलसे बांके की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सहजराम का इलाज चल रहा है।
सिंगहा में 25 अप्रैल को आग लगने से 26 घर जलकर राख हो गए थे। आग में ननद संगीता और भाभी रामगुनी की मौत हो गई थी। आग से बांके (45) और सहजराम आग बुझाते समय झुलस गए थे। दोनों को सीएचसी निघासन से जिला अस्पताल उसके बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां पर दोनों का इलाज चल रहा था। मृतक के भतीजे संतराम ने बताया कि इलाज के दौरान बांके की गुरुवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर भेज दिया गया है। आग में नौ मवेशी भी जिंदा जल गए थे। आग में करीब 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।  तहसीलदार भीमचंद्र गौतम ने बताया कि पीड़ितों और मृतकों के परिवार वालों को शुक्रवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *