– अब खीरी लोकसभा सभ्ट पर 11 और धौरहरा से 12 उम्मीदवार मैदान में
लखीमपुर खीरी।
लोकसभा चुनाव-2024 के चौथे चरण के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्र्रिया पूरी हो गई। नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक खीरी संसदीय सीट से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। जबकि धौरहरा से निर्दलीय उम्मीदवार नर सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद खीरी लोकसभा सीट पर 11 और घौरहरा लोंकसभा सीट पर 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव निशान भी आबंटित कर दिए गए है।
नमांकन प्रक्रियापूरी होने के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। उम्मीदवारों ने अपने अपने चुनाव निशान के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। खीरी और धौरहरा दोनों ही सीटों पर मतदान 13 मई को होगा। जबकि मतगणना चार जून कों होगी। उसी दिन जनता का फैसला आ जाएगा।
===============================================
अब ये महारथी हैं खीरी की चुनावी रणभूमि में
28-खीरी लोकसभा सीट

प्रत्याशी………………………….आयुं…………पार्टी                      
1. अजय कुमार मिश्र……. 63…………भाजपा
2. उत्कर्ष वर्मा………………..38………….सपा
3. अंशय कालरा…………….30………….बसपा
4. संध्या जायसवाल……….31…………परिवर्तन समाज पार्टी
5. मुकेश कुमार………………41…………राष्ट्रीय विकल्प पार्टी
6. दरवारी लाल चौहान……60………..जनता क्रान्ति पार्टी
7. खंजन………………………….49………..नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी
8. ओम नाथ……………………40……….. राष्ट्रीय शोषित पार्टी
9. कु. पंचशीला आनन्द…..32………..उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी
10. नरेश सिंह भदौरिया…..60…………निर्दलीय
11. सतेन्द्र कुमार मौर्य………35………..निर्दलीय
=================================================
धौरहरा सीट—-

प्रत्याशी…………………………उम्र…………….पार्टी
1.रेखा वर्मा……………………50……………..भाजपा
2.. आनन्द भदौरिया……..46…………….सपा
3.श्याम किशोर अवस्थी…45………….बसपा
4. राजेश कुमार……………..47……………पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी
5. सुदेश कुमार……………..27…………..लोक जन संघर्ष पार्टी
6. आशुतोष पाठक………..25………….आम जनतापार्टी (इंडिया)
7. काशिम अली…………….40…………पीस पार्टी
8. सकसेन……………………52………….सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी
9. जर्नादन प्रसाद………. 41…………भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
10. समरेन्द्र कुमार………….32………….निर्दलीय
11. विजय कुमार तिवारी…64……….. निर्दलीय
12. राम नरेश…………………25…………निर्दलीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *