ब्लॉक नकहा में महिला जनसुनवाई, चौपाल व जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखीमपुर-खीरी । बुधवार को उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंची। ब्लॉक नकहा के सभागार में मिशन शक्ति के तहत महिला जनसुनवाई, चौपाल व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अन्जू प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने महिलाओं को जागरूक कर बताया कि उप्र राज्य महिला आयोग हमेशा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को एनआरएलएम से जोड़कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बना रही। यह योजना महिलाओं के स्वावलंबन हेतु मील का पत्थर साबित हो रही है। जो महिलाएं स्वयं या समूह के माध्यम से ऋण लेकर रोजगार करना चाहती है। उन्हें हर सम्भव सहायता शासन उपलब्ध करारेगा। कोई महिला को किसी प्रकार से परेशान या प्रताड़ित करता है, तो वह आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकती है। आयोग प्रत्येक माह जनपद स्तर पर जनसुनवाई से पीडित महिलाओं की समस्या सुनकर त्वरित निस्तारण कराता है। महिलाएं डरें नहीं, निर्भीक होकर अपनी समस्याएं कह सकती है। शासन के महिला हेल्प लाइन के टोल फ्री नम्बर पर काॅल करके शिकायत दर्ज करा सकती है।महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओं बेटी पढाओ, उप्र रानी लक्ष्मीबाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष, सीएम कन्या सुमंगला योजना व मिशन शक्ति की वित्तीय वर्ष की गतिविधियों व उसकी प्रगति के बारे में बताया। बीडीओ संतोष कुमार सिंह ने महिला परक योजनाओं के विषय में जानकारी दी। सीडीपीओ पूजा त्रिपाठी ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। वन स्टाप सेण्टर की सेण्टर मैनेजर रश्मि ने वन स्टाप सेण्टर के कार्यो व प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के विषय में बताया। जागरूकता चौपाल को ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए महिलाओं को जागरूक किया व सभी को धन्यवाद देते हुए समापन किया। कार्यक्रम का संचालन काउन्सलर कय्यूम जरवानी ने किया। आंगनवाडी केन्द्र की कार्यकत्री कान्ती देवी व विनय कुमारी ने अपने गीत से महिला परियोजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी अनुज कुमार, सहायक विकास अधिकारी विवेक कुमार सिंह, एडीओ (आईएसबी)अनुराग पाण्डेय, वन स्टाप सेण्टर की स्टाफ नर्स रिनी सिंह, आई0सी0डी0एस0 की मुख्य सेविका श्रीमती ऊषा, आंगनवाडी कार्यकत्री, एनआरएलएम की महिलाओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *