लखीमपुर-खीरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में अनंता मेगा इवेंट का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी सम्मान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी व नगर पालिका परिषद की चेयरमैन निरुपमा मोनी बाजपेई ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी विजय दुल, सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, एडीएम अरुण कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन पुष्पा सिंह की मौजूदगी में शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षमा टंडन ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन को सुना गया। लखनऊ में जिले की आरती राना को सम्मानित किए जाने के दौरान पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण व प्रासंगिक है। सरकार ने महिला की सुरक्षाए सम्मान व स्वालंबन हेतु अभियान की शुरुआत की। सरकार आपके साथ मजबूती के साथ खड़ी है। यह अभियान बेटियों. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आज बेटियां सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। वह प्रयोगशाला में प्रयोग कर रही है और सीमा पर सैनिक बनकर देश की सुरक्षा भी कर रही है। फाइटर प्लेन उड़ा रही है और उद्यमी बनकर देश की अर्थव्यवस्था में अपना सशक्त योगदान कर रही है। आवश्यकता है समाज को अपना दृष्टिकोण बदलने की। हमें अपने बच्चों में किसी प्रकार का अन्तर न करके उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना होगा। तभी हम समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दे सकेगें। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं-बालिकाओं को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। एसपी विजय दुल ने मिशन शक्ति अभियान की आवश्यकता व प्रासंगिकता के विषय में विस्तार से जानकारी दी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोला में आज महिला रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पलिया में महिला थाने का संचालन शुरू होगा। कार्यक्रम में भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुलोचना त्रिवेदी ने कहा कि अपनी संस्कृति व परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए सशक्त पर होने व आगे बढ़ने का जज्बा रखना चाहिए।
अनंता मेगा इवेंट कार्यक्रम में इनका हुआ सम्मान :- आर्य कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुरचना त्रिवेदी, जीजीआईसी प्रधानाचार्य शालिनी दुबे, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, गुरु नानक विधिक सभा प्रधानाचार्य मीनाक्षी, महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा, जिला समन्वयक निक्की गुप्ता समेत महिला कल्याण 12, बाल विकास व पुष्टाहार 09, स्वास्थ्य 05, पुलिस 05, महिला आरक्षी, समाज कल्याण.02, पंचायती राज 03, ग्राम वि.अधि.. बेसिक शिक्षा 05, माध्यमिक शिक्षा 07, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 04 (स्वयं सहायता समूह), राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन 05 (स्वयं सहायता समूह), आपूर्ति दो (महिला उचित दर विक्रेता), उद्योग 02 (एक ब्यूटीशियन व एक बुटीक सेंटर), विधिक सेवा दो महिला अधिवक्ताओ को सम्मानित किया।
इनकी रहे मौजूदगी – एसपी विजय दुल, सीडीओ अरविंद सिंह, डीपीओ संजय निगम, डीसी एनआरएलएम अजय प्रताप सिंह, एडी सूचना रत्नेश चंद्र, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कल्पना वर्मा, आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य सुलोचना त्रिवेदी, जीजीआईसी के प्रधानाचार्य शालिनी दुबे, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, गुरु नानक विधिक सभा विद्यालय के प्रधानाचार्य मीनाक्षी सहित विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारी मौजूद रही।
सेल्फी प्वाइंट रही आकर्षण का केंद्र:- कार्यक्रम स्थल पर महिला कल्याण विभाग द्वारा एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। जो महिलाओं एवं बालिकाओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस सेल्फी पॉइंट पर महिलाएं व बालिकाएं अपने सेलफोन से सेल्फी लेती नजर आई।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर चला हस्ताक्षर अभियान:- जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिलाओं व बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हस्ताक्षर कर बेटी को बचाने एवं उसे पढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *