विधायक ने यूपी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह एडीएम अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि खीरी जनपद में डीएम के मार्गदर्शन में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिकारियों ने बेहतर परफॉर्मेंस देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसकी हर स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। यूपी के स्थापना दिवस पर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लें। सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में जहां एक ओर कायाकल्प किया। वही शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष यूपी दिवस की थीम आत्मनिर्भर प्रदेश महिला युवा किसान है। महिलाओ के सशक्त, सुशिक्षित हुए बिना एक सभ्य समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। स्वयं सहायता समूह के गठन से महिलाओं को एक और स्वावलंबी बनाया जा रहा। वहीं आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रहा।
सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा की उप्र की विरासत व पहचान पर लोगों को गर्व है। यूपी दिवस राज्य के प्रति प्रेम का प्रतीक है। 1950 में आज ही के दिन राज्य का नामकरण हुआ था। उन्होंने कहा कि यूपी ने धर्म, राजनीति व संस्कृति के क्षेत्र में देश को एक नई दिशा दी है। आज यूपी दिवस के मौके पर जिले को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। गत कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास किया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि योगेश प्रताप सिंह, प्राचार्य डायट डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेश गौतम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
इनको किया गया पुरस्कृत – महिला कल्याण विभाग द्वारा जिले की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मेधावी टॉप 10 छात्राओं को पांच.पांच हजार की धनराशि के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। वही इंटरमीडिएट में जिले में टॉप करने वाली बालिका को 20 हजार की धनराशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। हाईस्कूल की अदिति तायल, स्वेच्छा मिश्रा, पलक सिंह, नैंसी वर्मा, हर्षिता विश्वकर्मा, शुभ्रा शुक्ल, शीतल राज, अर्पिता वर्मा अंजलि जायसवाल व अनुष्का वर्मा वही इंटरमीडिएट की श्रुति वर्मा दीक्षा वर्मा कविता मिश्रा दीपाकिनी राय, भावना सिंह अपूर्व गौतम दिव्या सिन्हा आदित्य वर्मा आकांक्षा वर्मा व वगीशा पटेल को विधायक सदर ने सम्मानित किया। जनपद में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन हेतु वित्तीय वर्ष 18.19 का नंद बाबा पुरस्कार प्रीति देवी दुग्ध समिति अवस्थी पुरवा को 21000 की चेक प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 5 लाभार्थियों को टूल किट मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 2 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किया। एन आर एल एम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा के 32 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कौशल विकास मिशन के तहत 15 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग द्वारा दो प्रगतिशील किसानों अनुज कुमार एवं अनुराग अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।
गन्ने की बुवाई का हुआ सजीव प्रदर्शन :- यूपी दिवस के मौके पर गन्ना विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में गन्ने की बुवाई एवं सह फसली खेती का सजीव प्रदर्शन हुआ। जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन को गन्ने की बुवाई समेत सहफसली खेती के किए गए सजीव प्रदर्शन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को इस चित्रण से गन्ने के साथ ही सहफसली खेती करने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति का सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र,
यूपी दिवस के मौके पर कार्यक्रम स्थल पर मिशन शक्ति योजना के तहत एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं मौजूद लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली और विभिन्न सोशल प्लेटफार्म पर शेयर भी किया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत
महिला कल्याण विभाग ने चलाया हस्ताक्षर अभियान,
राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा ने किया। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह सीडीओ अरविंद सिंह एडीएम अरुण कुमार सिंह डीपीओ संजय कुमार निगम समेत सैकड़ों की तादात में लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए हस्ताक्षर किए।
सांस्कृतिक दलों ने योजनाओं का बखान,
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत धरोहर सांस्कृतिक दल के प्रमुख उमेश तिवारी ने अपने साथी कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीएम किसान सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का पर आधारित नाट्य मंचन कर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *